माइंस बंद रहने से मजदूर आर्थिक संकट में

Updated at : 05 Jul 2017 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
माइंस बंद रहने से मजदूर आर्थिक संकट में

मुसाबनी : दिशोम जाहरेगाड़ सुरदा में मंगलवार को कोर कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता धनंजय मार्डी ने की. बैठक में सुरदा खदान व मुसाबनी प्लांट एक माह से बंद रहने और 15 सौ मजदूरों के समक्ष बेरोजगारी पर चर्चा हुई. बैठक में कहा गया कि खदान व प्लांट बंद रहने से मजदूरों के परिवार […]

विज्ञापन

मुसाबनी : दिशोम जाहरेगाड़ सुरदा में मंगलवार को कोर कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता धनंजय मार्डी ने की. बैठक में सुरदा खदान व मुसाबनी प्लांट एक माह से बंद रहने और 15 सौ मजदूरों के समक्ष बेरोजगारी पर चर्चा हुई. बैठक में कहा गया कि खदान व प्लांट बंद रहने से मजदूरों के परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है.

खदान खुलने को लेकर अब तक ठोस पहल नहीं होने पर रोष प्रकट किया गया. बैठक में जीएम व बीडीओ के साथ कमेटी के प्रतिनिधि की वार्ता की जानकारी दी गयी. बैठक को सुजीत दास, मंगल मांझी, मकसूद अली, बंघी डॉन, श्यामल दास, निर्माण मार्डी, ईंदर हांसदा आदि उपस्थित थे. बैठक में मजदूरों की बेरोजगारी पर जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर चर्चा हुई. कई मजदूर रोजगार के लिए पलायन कर गये. बैठक में सुभाष मुर्मू, किसुन सोेरेन, सुनील हेंब्रम, कार्तिक बेलदार, सुनाराम सोेरेेन, मानस भट्टाचार्य, दुलाल टुडू आदि उपस्थित थे.

मजदूर आठ को निकालेंगे रैली
बैठक में निर्णय लिया गया कि बंद सुरदा खदान तव प्लांट को जल्द चालू कर सभी मजदूरों को रोजगार देने की मांग पर सुरदा माइंस कोर कमेटी आठ जुलाई को सुरदा क्रॉसिंग से रैली निकाल कर आइसीसी के जीएम कार्यालय मऊभंडार तक पैदल जायेगी. जीएम को मांग पत्र सौंपेगा. रैली में मजदूरों के परिजन भी शामिल होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola