कल निकलेगी श्री साईंनाथ की पालकी यात्रा

Updated at : 04 Apr 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
कल निकलेगी श्री साईंनाथ की पालकी यात्रा

दुमका : रामनवमी पर पांच अप्रैल को अपराह्न चार बजे श्री शिरडी धाम साईं मंदिर ननकु कुरुवा से साईनाथ की भव्य पालकी यात्रा निकलेगी. इस कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए री शिरडी धाम साईं मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान मंदिर को फूलों एवं रंग बिरंगे बल्बों से आकर्षक ढंग […]

विज्ञापन

दुमका : रामनवमी पर पांच अप्रैल को अपराह्न चार बजे श्री शिरडी धाम साईं मंदिर ननकु कुरुवा से साईनाथ की भव्य पालकी यात्रा निकलेगी. इस कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए री शिरडी धाम साईं मंदिर ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान मंदिर को फूलों एवं रंग बिरंगे बल्बों से आकर्षक ढंग से सजाने का निर्णय लिया. हजारों भक्तों को शाही खीर के भंडारा का महाप्रसाद उपलब्ध कराने पर सहमति बनी. बगल के बजरंगबली मंदिर ननकु कुरुवा, कुरुवा,

बेहराबांक, रामपुर आदि गांव होते हुए पालकी यात्रा का समापन पुनः मंदिर में ही होगा. ट्रस्ट के सदस्यों व विशेष आमंत्रित सदस्यों तथा मंदिर से नियमित रूप से जुड़े भक्तों से इस पालकी यात्रा को सफल बनाने की अपील की गयी.

इस मौके पर प्रो मदनेश्वर चौधरी, गोपाल पंजियारा, डॉ संजय कुमार सिन्हा, पवन केशरी, दयानंद श्रीवास्तव, उज्ज्वल कुमार, अनुज कुमार सिंह, अरुण सिंह, प्रदीप पोद्दार, नवीन कुमार सिंह, रितेश जायसवाल, संजीत सिंह, दीपक कोठरीवाल, रंजन कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता प्रो मदनेश्वर चौधरी ने की. धन्यवाद ज्ञापन सचिव डॉ संजय कुमार सिन्हा ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola