मुरलीडीह से साइबर क्राइम के दो आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published at :19 Feb 2017 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
मुरलीडीह से साइबर क्राइम के दो आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विद्यासागर : करमाटांड़ व नारायणपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मुरलीडीह में छापेमारी कर साइबर क्राइम के दो आरोपित को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई का नेतृत्व करमाटांड़ थाना प्रभारी कृष्ण दत्त झा ने किया. थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मुरलीडीह गांव निवासी सचिन मंडल के घर […]

विज्ञापन

विद्यासागर : करमाटांड़ व नारायणपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मुरलीडीह में छापेमारी कर साइबर क्राइम के दो आरोपित को गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई का नेतृत्व करमाटांड़ थाना प्रभारी कृष्ण दत्त झा ने किया. थाना प्रभारी ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मुरलीडीह गांव निवासी सचिन मंडल के घर में छापेमारी की गयी.

इस दौरान उसके दो पुत्र राजेंद्र मंडल एवं वीरेंद्र मंडल को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही 90 हजार रुपये नगद, तीन मोबाइल भी जब्त किया गया है. इसके अलावा तीन एटीएम कार्ड भी जब्त किया गया. दोनों पर साइबर ठगी करने का आरोप है. बता दें कि सचिन मंडल के पुत्र राजेंद्र मंडल पर दहेज हत्या का भी आरोप है.

मुरलीडीह से साइबर क्राइम…
उसके विरुद्ध नारायणपुऱ थाना में मामला दर्ज है. दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मौके पर नारायणपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार, एएसआइ पंकज कुमार, एसएन द्विवेदी, राजेश्वर यादव आदि थे
करमाटांड़ व नारायणपुर थाना पुलिस ने की कार्रवाई
90 हजार रुपये नगद, तीन मोबाइल, तीन सिम जब्त
आरोपितों को भेजा गया जेल
एक पर दर्ज है दहेज हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola