दुमका : एसीबी ने बरमसिया के पंचायत सचिव को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

दुमका : दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया पंचायत के पंचायत सचिव सुभाष कुमार दां को भ्रष्टाचार निरोधक कोषांग ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. पंचायत सचिव सुभाष कुमार दां 14 वें वित्त आयोग के तहत 1.98 लाख रुपये की लागत से बने पीसीसी सड़क में अंतिम किस्त के भुगतान में दस […]
दुमका : दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया पंचायत के पंचायत सचिव सुभाष कुमार दां को भ्रष्टाचार निरोधक कोषांग ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. पंचायत सचिव सुभाष कुमार दां 14 वें वित्त आयोग के तहत 1.98 लाख रुपये की लागत से बने पीसीसी सड़क में अंतिम किस्त के भुगतान में दस प्रतिशत का कमीशन मांग रहा था.
कमीशन न मिलने की वजह से वह कार्य के संवेदक वायलेन किस्कू को बार-बार घुमा रहा था और भुगतान की बात कहने पर टाल-मटोल कर रहा था. तंग आकर वायलेन ने मामले में पंचायत सचिव सुभाष कुमार दां की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक कोषांग में की, जिसके बाद एसीबी के एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गयी और टीम ने पंचायत सचिव को पंचायत सचिवालय में ही रंगे हाथ धर दबोचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




