बारिश से रबी फसल प्रभावित

Published at :11 Jan 2017 2:26 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश से रबी फसल प्रभावित

मसलिया : प्रखंड मुख्यालय मसलिया सहित ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार की देर रात से रिमझिम बारिश होने पर आमलोगों की जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है़ किसान किरान सोरेन, सुनील हेंब्रम, कान्हाई, दास, मो युनुस मियां, गौतम राय, किसान मित्र मिलन मंडल आदि ने बताया कि पूस में हुई बारिश से सबसे ज्यादा रबी फसलों […]

विज्ञापन

मसलिया : प्रखंड मुख्यालय मसलिया सहित ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार की देर रात से रिमझिम बारिश होने पर आमलोगों की जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है़ किसान किरान सोरेन, सुनील हेंब्रम, कान्हाई, दास, मो युनुस मियां, गौतम राय, किसान मित्र मिलन मंडल आदि ने बताया कि पूस में हुई बारिश से सबसे ज्यादा रबी फसलों की क्षति हुई है़

इस समय लगातार बारिश होने पर सरसों, आलू, प्याज, टमाटर आदि फसलों को खेत से उठाने की समय हो गया है़ वहीं दूसरी ओर किसानों का धान भी खलिहान में है़ मंगलवार को दिन भर बारिश हो जाने पर खलिहान में रखे धान भी क्षति हो जायेगा़ रानीश्वर प्रतिनिधि के मुताबिक इस बेमौसम बारिश से उन किसानों की परेशानी बढ़ गयी है, जिनके द्वारा अपने खलिहान में धान झाड़ने का काम किया जा रहा था. वहीं रबी फसल की खेती के लिए बारिश से लाभ भी पहुंचा है़ ईंट भट्टा का व्यवसाय करने वाले लोगों को क्षति पहुंची है़ बारिश से कच्चे ईंटों को क्षति पहुंची है़

किसान को दी गयी सलाह
मौसम पूर्वानुमान पर आधारित कृषक सलाह जारी करते हुए बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के सह निदेशक डॉ बीके भगत एवं मौसम वैज्ञानिक राजू लिंडा ने कहा है कि न्यूनतम तापमान एवं आद्रता में वृद्धि की प्रतिकुलता से फसल को बचाने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए. यह ध्यान रखना चाहिए कि खेत में नमी सही मात्रा में रहे. खेत के चारों ओर पत्ते एवं कूड़ा करकट जलाकर धुंआ करें. कीटनाशी, फुफुंदनाशी एवं खरपतवारनाशी का छिड़काव व रासायनिक खाद का निकाई-गुड़ाई कर भुरकाव करें. जाड़े के मौसम में पशु-पक्षियों पर विशेष ध्यान दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola