दुमका में दूर-दूर तक सड़क पर कोई बड़े वाहन नजर नहीं आये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Dec 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका. आदिवासी संघर्ष मोरचा द्वारा शुक्रवार को बुलाये गये झारखंड बंद का पूरे दुमका जिले में मिला जुला असर रहा. अधिकांश दुकानें भले ही खुली रहीं, पर वाहनों की आवाजाही बिल्कुल नहीं हुई. सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा. दूर-दूर तक सड़क पर कोई बड़े वाहन नजर नहीं आये. इक्का दुक्का दुपहिया-तिपहिया ही नजर आ रहे […]
विज्ञापन
दुमका. आदिवासी संघर्ष मोरचा द्वारा शुक्रवार को बुलाये गये झारखंड बंद का पूरे दुमका जिले में मिला जुला असर रहा. अधिकांश दुकानें भले ही खुली रहीं, पर वाहनों की आवाजाही बिल्कुल नहीं हुई.
सड़क पर सन्नाटा पसरा रहा. दूर-दूर तक सड़क पर कोई बड़े वाहन नजर नहीं आये. इक्का दुक्का दुपहिया-तिपहिया ही नजर आ रहे थे. पुलिस-प्रशासन और रैपिड एक्शन फोर्स की वाहनें ही गश्त लगाते नजर आये. बंद को जिले के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शांतिपूर्ण बताया है. कड़बिंधा में थोड़ी देर जाम रहा. पूरे जिले में एहतियात के तौर पर पांच बंद समर्थक गिरफ्तार किये गये, जिन्हें शाम के वक्त छोड़ दिया गया. बस स्टैंड पर बसें खड़ी रहीं. एसपी कॉलेज पुलिस छावनी में तब्दील रहा. यहीं 25 नवंबर को झारखंड बंद के दौरान आठ वाहन फूंक डाले गये थे. इस बंदी में वहां कोई सड़क पर नहीं उतरा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




