दुमका के साईं मंदिर का वार्षिकोत्सव प्रारंभ

Published at :13 Nov 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका के साईं मंदिर का वार्षिकोत्सव प्रारंभ

साईं बाबा की पालकी यात्रा निकालते अनुयायी. दुमका : उपराजधानी दुमका के टाटा शोरूम चौक स्थित प्रथम साईं मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव अनुष्ठान शनिवार को प्रारंभ हुआ. साईं जागरण अनुष्ठान के पहले दिन दोपहर को साई ज्योति एवं पालकी यात्रा मंदिर से निकलकर यज्ञ मैदान स्थित जागरण स्थल पहुंची. इस दौरान दोपहर बाद साईं […]

विज्ञापन

साईं बाबा की पालकी यात्रा निकालते अनुयायी.

दुमका : उपराजधानी दुमका के टाटा शोरूम चौक स्थित प्रथम साईं मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव अनुष्ठान शनिवार को प्रारंभ हुआ. साईं जागरण अनुष्ठान के पहले दिन दोपहर को साई ज्योति एवं पालकी यात्रा मंदिर से निकलकर यज्ञ मैदान स्थित जागरण स्थल पहुंची. इस दौरान दोपहर बाद साईं सच्चरित पाठ 2 बजे से संध्या 6 बजे आयोजित हुई. संध्या 6 बजे से साई भजन देर रात तक प्रस्तुत किए गए. रविवार को दोपहर में प्रसाद वितरण एवं महाभंडारा का आयोजन किया जायेगा. शिरडी के भजन गायक अरविंद महाराज, त्रिभुवन जी महाराज और उनके सहयोगियों द्वारा भजन पेश किया गया. साईं सच्चरित्र पाठ एवं कोलकाता के कलाकारों की मंडली द्वारा झांकी रविवार को प्रस्तुत की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola