निजी खाते में मानदेय भुगतान की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Sep 2016 6:58 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध. मांगों को लेकर रसोइया-सहायिकाओं ने डीसी कार्यालय समक्ष किया धरना प्रदर्शन डीसी को सौंपा मांग पत्र दुमका : अखिल हिन्द अग्रगामी महिला समिति व रसोइया-सहायिका संघ ने संयुक्त रूप से मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व समिति के बिटिया मांझी ने किया. समिति ने धरना […]
विज्ञापन
विरोध. मांगों को लेकर रसोइया-सहायिकाओं ने डीसी कार्यालय समक्ष किया धरना प्रदर्शन
डीसी को सौंपा मांग पत्र
दुमका : अखिल हिन्द अग्रगामी महिला समिति व रसोइया-सहायिका संघ ने संयुक्त रूप से मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व समिति के बिटिया मांझी ने किया. समिति ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा. जिसमें रसोइया को दुर्गापूजा से पहले उनके निजी खाते में बोनस व बकाया मानदेय का भुगतान करने, रसोइया को 9 हजार मानदेय देने, केंद्र प्रायोजित योजना के अतंर्गत कार्यरत रसोइया को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, विद्यालय में खराब पड़े चापाकल की मरम्मति करने, रसोइया में कार्यरत महिलओं प्रताड़ना पर रोक लगाने आदि की मांग की गयी. धरना प्रदर्शन में सुलेजा बीबी, सुमित्रा देवी, वीणा देवी, अरुण मंडल सहित अन्य मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




