सभी सीटों पर अभाविप का कब्जा

Published at :25 Sep 2016 2:03 AM (IST)
विज्ञापन
सभी सीटों पर अभाविप का कब्जा

एसकेएमयू. छात्रसंघ विवि चुनाव विश्वविद्यालय कैंपस में खुशी का इजहार करते छात्र नेता. दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद‍् समर्थित छात्रों ने सभी छह पदों पर जीत हासिल कर ली है. शनिवार को हुए चुनाव में 34 में से 33 महाविद्यालयों से आये विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों ने मतदान […]

विज्ञापन

एसकेएमयू. छात्रसंघ विवि चुनाव

विश्वविद्यालय कैंपस में खुशी का इजहार करते छात्र नेता.
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद‍् समर्थित छात्रों ने सभी छह पदों पर जीत हासिल कर ली है. शनिवार को हुए चुनाव में 34 में से 33 महाविद्यालयों से आये विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों ने मतदान किया. अध्यक्ष पद पर राजेंद्र मुर्मू, उपाध्यक्ष पद पर कंचनमाला मुर्मू, सचिव पद पर विश्वराज सिंह, संयुक्त सचिव पद पर सोनू सिंह, उपसचिव पद पर मिनाक्षी कुमारी तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रुप में सुजाता सुमन निर्वाचित घोषित किये गये. इससे पूर्व अभाविप ने एसकेएम विश्वविद्यालय के अधिकांश कॉलेजों में जीत दर्ज की थी. यही वजह थी कि विवि स्तर के चुनाव में 75% से अधिक मत अभाविप प्रत्याशी के ही पक्ष में गये.
सभी सीटों पर…
अभाविप की हैट्रिक : एसकेएम विश्वविद्यालय में अब तक तीन बार छात्रसंघ चुनाव हुए हैं, जिनमें 2007 एवं 2008 में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद‍् ने अपना दबदबा दिखाया था. तीसरी बार भी छात्रसंघ चुनाव में जीत दर्ज कर अभाविप ने हैट्रिक लगायी है.
जीत के बाद जश्न का माहौल: एसकेएमयू छात्रसंघ चुनाव में मिली शानदार जीत से परिषद‍् कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. परिषद‍् कार्यकर्ताओं ने दिग्घी कैंपस के बाहर ही डीजे लगाकर जुलूस निकाला और पूरे बाजार में घूम-घूमकर तथा अबीर-गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया. एक साथ होली-दिवाली का नजारा दिखा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola