क्रियाशीलन पद्धति से व्यवस्था को रोचक बनाने की अपील

दुमका : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से विभिन्न हाई स्कूलों के गणित विषय के शिक्षकों का सात दिवसीय सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण बीआरसी कुरुवा में बुधवार को संपन्न हो गया. समापन समारोह पर जिला शिक्षा पदाधिकारी धर्मदेव राय ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गयी विधाओं को विद्यालय […]
दुमका : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से विभिन्न हाई स्कूलों के गणित विषय के शिक्षकों का सात दिवसीय सेवाकालीन आवासीय प्रशिक्षण बीआरसी कुरुवा में बुधवार को संपन्न हो गया. समापन समारोह पर जिला शिक्षा पदाधिकारी धर्मदेव राय ने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गयी विधाओं को विद्यालय में बच्चों के बीच ले जाने का आह़वान किया. साथ ही क्रियाशीलन पद्धति से शिक्षण को रोचक बनाने की अपील की.
उन्होंने कहा कि शिक्षकों को सेवाकालीन प्रशिक्षण दिये जाने का ध्येय है कि वे वर्ग में होनेवाली कठिनाइयों को प्रशिक्षण में साझा करें एवं समाधान व निष्कर्ष पर पहुंचें. मास्ट्रर ट्रेनर के रुप में रांची से प्रशिक्षित उदय कुमार दत्ता, वसंत कुमार, मो सरफराज एवं विक्रम कुमार द्वारा संचालित किया गया. इस प्रशिक्षण में 45 शिक्षकों ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




