शादी के चार दिन बाद विवाहिता की मौत

Published at :09 Aug 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
शादी के चार दिन बाद विवाहिता की मौत

दुमका कोर्ट : जामा प्रखंड के नोनीहथवारी के प्रमोद मिर्धा ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलियाचक-नावाडीह के प्रमोद तुरी एवं उसके परिवारवालों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रमोद की बेटी सुशीला की शादी चार दिन पहले ही हुई थी. वह शादी के बाद से अपने ससुराल तेलियाचक-नावाडीह में थी. प्रमोद का आरोप है […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : जामा प्रखंड के नोनीहथवारी के प्रमोद मिर्धा ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलियाचक-नावाडीह के प्रमोद तुरी एवं उसके परिवारवालों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्रमोद की बेटी सुशीला की शादी चार दिन पहले ही हुई थी. वह शादी के बाद से अपने ससुराल तेलियाचक-नावाडीह में थी. प्रमोद का आरोप है कि शनिवार की दोपहर उसे जानकारी हुई की सुशीला ने जहरीला पदार्थ खा लिया है. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया.

जब वह अपनी बेटी से मिलने और उसे देखने सदर अस्पताल पहुंचा तो सुशीला की मौत हो चुकी थी. दामाद से संतोषजनक जवाब नहीं मिला. प्रमोद मिर्धा ने दामाद प्रमोद तुरी एवं ससुराल के अन्य सदस्यों पर जहर खिलाकर हत्या कर देने का मामला दर्ज कराया है. भादवि की दफा 304 बी, 328 व 34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस तहकीकात में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola