सम्मान दो नहीं तो होगा आंदोलन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2014 2:25 AM

विज्ञापन

झारखंड आंदोलनकारी मंच ने भरी हुंकार दुमका : सम्मान न मिलने से आहत झारखंड आंदोलनकारियों ने 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान किया है. झारखंड आंदोलनकारी मंच ने मंगलवार को जन पुस्तकालय में एक बैठक नंदलाल सोरेन की अध्यक्षता में की. बैठक में आंदोलनकारियों ने झारखंड सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों की जम कर […]

विज्ञापन

झारखंड आंदोलनकारी मंच ने भरी हुंकार

दुमका : सम्मान न मिलने से आहत झारखंड आंदोलनकारियों ने 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना देने का एलान किया है. झारखंड आंदोलनकारी मंच ने मंगलवार को जन पुस्तकालय में एक बैठक नंदलाल सोरेन की अध्यक्षता में की. बैठक में आंदोलनकारियों ने झारखंड सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों की जम कर आलोचना की. चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार इससे भी नहीं मानी तो झारखंड आंदोलनकारी सड़क पर उतरेंगे और मार्च महीने में झारखंड बंद, रेल रोको, चक्का जाम और आर्थिक नाकेबंदी करेंगे. सरकार हमेशा से इन मामलों को लेकर उपेक्षा करती रही है लेकिन अब बर्ताश्त नहीं किया जायेगा. मंच इसके लिए तैयार है.

बैठक में ये सभी थे मौजूद

बैठक में जिला संयोजक बाबूराम मुमरू, विजय कुमार चौधरी, अनिल कुमार टुडू,उमाकांत कोल, गोपाल कुंवर, अमीन मिस्त्री, रामचंद्र मुमरू, महावीर मंडल, अबोध बिहारी, दुखन कुंवर, बिरजू सोरेन, गुड़ान हेंब्रम, जोहन हेंब्रम, तारापद सोरेन, सोनालाल टुडू, जर्नादन राउत, जुनेस सोरेन, लोबिन हेंब्रम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola