एमएड का रिजल्ट जारी, सभी 32 सफल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2014 4:46 AM
दुमका : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने एमएड का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. 34 में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे. सभी 32 परीक्षार्थी सफल घोषित किये गये हैं. इनमें से दो को डिसटिंक्शन के साथ फस्र्ट क्लास घोषित किया गया है. तीस अन्य प्रथम श्रेणी से ही उत्तीर्ण घोषित […]
दुमका : सिदो कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने एमएड का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. 34 में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे थे. सभी 32 परीक्षार्थी सफल घोषित किये गये हैं. इनमें से दो को डिसटिंक्शन के साथ फस्र्ट क्लास घोषित किया गया है. तीस अन्य प्रथम श्रेणी से ही उत्तीर्ण घोषित किये गये हैं.
परीक्षा परिणाम को वीसी प्रो डॉ रामयतन प्रसाद ने जारी किया. मौके पर प्रभारी कुलसचिव डॉ पीके सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ विनोद कुमार, प्रभारी परीक्षा नियंत्रक राजकुमार झा, चीफ टेबुलेटर नरेश यादव, एसएल बौडया, डॉ निर्मला त्रिपाठी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










