एसडीओ ने किया नप के गोदाम पंजी की जांच

दुमका : एसडीओ जिसान कमर ने मंगलवार को नगर परिषद पहुंच कर गोदाम पंजी का निरीक्षण किया़ बुधवार को गोदाम का ताला खोलवाकर समानों की सूची बनावायी जायेगी और मिलान किया जायेगा़ नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने बताया कि उन्होंने आयुक्त को आवेदन देकर जांच की मांग की थी़ गोदाम से लघु हस्ताक्षर बनाकर […]
दुमका : एसडीओ जिसान कमर ने मंगलवार को नगर परिषद पहुंच कर गोदाम पंजी का निरीक्षण किया़ बुधवार को गोदाम का ताला खोलवाकर समानों की सूची बनावायी जायेगी और मिलान किया जायेगा़ नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने बताया कि उन्होंने आयुक्त को आवेदन देकर जांच की मांग की थी़
गोदाम से लघु हस्ताक्षर बनाकर सामानों की निकासी की गयी थी और कुछ सामान की पंजी में इंट्री भी नहीं किया गया था़ अनियमितता को लेकर आयुक्त के आदेश पर पांच सदस्यों की एक टीम ने जांच की. जिसमें अनियमिता पायी है़ गोदाम में ताला बंद है़ जांच दल के सदस्य एसडीओ ने मंगलवार को पंजी के बगैर जांच की और बुधवार को ताला खोलवाकर पंजी से सामानों का मिलान करते हुए सूची बनाने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




