जरमुंडी में एएनएम का फर्जी प्रमाण-पत्र बेचते पकड़ाया

Published at :04 Jun 2016 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
जरमुंडी में एएनएम का फर्जी प्रमाण-पत्र बेचते पकड़ाया

बासुकिनाथ : अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने शुक्रवार को अंचल कार्यालय के सामने संदेहास्पद स्थिति में शुक्रवार को राजासिमरिया खुटहरी गांव के मधुकर साह को पकड़ा. सख्ती से पूछताछ करने के बाद पोषण सखी चयन प्रक्रिया में फरजी प्रमाण पत्र बेचने की बात सामने आयी. उसके पास से काफी संख्या में प्रमाण पत्र का फोटो स्टेट […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने शुक्रवार को अंचल कार्यालय के सामने संदेहास्पद स्थिति में शुक्रवार को राजासिमरिया खुटहरी गांव के मधुकर साह को पकड़ा. सख्ती से पूछताछ करने के बाद पोषण सखी चयन प्रक्रिया में फरजी प्रमाण पत्र बेचने की बात सामने आयी. उसके पास से काफी संख्या में प्रमाण पत्र का फोटो स्टेट कागजात मिला. सीओ ने बताया कि बिचौलिये के पास से एक डायरी मिली है जिसमें करीब 150 पोषण सखी अभ्यर्थियों के नाम, योग्यता व उसका मोबाइल नंबर लिखा हुआ है. दर्जनों आवासीय एवं जाति प्रमाण-पत्र मिले. पोस्टल ऑर्डर, विभागीय संकल्प पत्र, स्टांप पैड, मोबाइल, अभ्यर्थियों के योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र का फोटो स्टेट आदि कागजात मिले.

सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र में हो रहे पोषण सखी अभ्यर्थियों के भी कागजात मिले हैं. सीडीपीओ उषारानी मुर्मू ने जब्त कागजात की सूची बनाकर हस्ताक्षर व नंबंरिंग कर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर के जिम्मे लगाया. सीओ ने बताया कि बिचौलिये ने फरजी प्रमाण पत्र बेचने व सीडीपीओ कार्यालय में लगातार दलाली कर रहे अन्य व्यक्तियों के भी नाम सामने आया है. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में संलिप्त सभी व्यक्तियों से पूछताछ की जायेगी. दोषी व्यक्तियों पर निश्चित रूप से कानूनी कारवाई की जायेगी. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी.

जरमुंडी में एएनएम…
लगातार मिल रही थी शिकायत
आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण सखी चयन प्रक्रिया में एएनएम का फरजी प्रमाण पत्र देने की शिकायत लगातार मिल रही थी. सीडीपीओ ने बताया कि प्रखंड के 243 आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण सखी चयन की प्रक्रिया की जा रही है. ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र में बिचौलियों द्वारा 10 से 20 हजार प्रति प्रमाण पत्र खुलेआम बिक्री की जा रही थी. संबंधित अधिकारी फरजी प्रमाण पत्र को लेकर पहले से ही सजग थे. अल्टरनेटिव मेडिकल काउंसिल कोलकता, सेंट्रल कोलकता मेडिकल एंड टेक्निशियन रिसर्च इंस्टीट्यूट आदि संस्थान का प्रमाण पत्र बेचने की बात स्वीकार किया है. इसे लेकर पोषण सखी के अभ्यर्थियों के बीच हड़कंप मचा है.
पोषण सखी के अभ्यर्थियों पर भी होगी प्राथमिकी
अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने बताया कि पोषण सखी के वैसे अभ्यर्थी जिसने फरजी एएनएम व अन्य प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संग्लन किया है, बिचौलिये के डायरी से मिले नाम के अनुसार उसके सभी कागजात की पुन: जांच की जायेगी. फरजी प्रमाण पत्र की स्थिति में वैसे अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज कराया जायेगा. ज्ञात हो कि पोषण सखी चयन प्रक्रिया में व्यापक रूप से अनियमितता बरती गयी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास ने बताया कि संलिप्त अभ्यर्थियों पर निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
पोषण सखी के लिए होनी है बहाली
अंचलािधकारी ने पकड़ा कथित बिचौलिये को
काफी संख्या में प्रमाण पत्र का फोटो स्टेट कागजात जब्त
डायरी में करीब डेढ़ सौ पोषण सखी अभ्यर्थियों के नाम, योग्यता व उसका मोबाइल नंबर लिखा मिला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola