सड़क खोद कर जांची गुणवत्ता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने लिया सड़क निर्माण कार्य का जायजा दलाही : मसलिया में मुर्गीमोड़ से बाराटोल गांव तक निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने बुधवार को विभागीय अधिकारी पहुंचे. अधिकारियों की टीम में विभाग के एइ कनक कुमार, जेइ विजय कुमार, देवेन्द्र सिंह व अरविंद सिंह शामिल थे़ सभी अभियंताओं ने इस सड़क की […]
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों ने लिया सड़क निर्माण कार्य का जायजा
दलाही : मसलिया में मुर्गीमोड़ से बाराटोल गांव तक निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने बुधवार को विभागीय अधिकारी पहुंचे. अधिकारियों की टीम में विभाग के एइ कनक कुमार, जेइ विजय कुमार, देवेन्द्र सिंह व अरविंद सिंह शामिल थे़ सभी अभियंताओं ने इस सड़क की प्रगति व कार्य तथा सामग्रियों की गुणवत्ता का जायजा लिया. इस दौरान एइ कनक कुमार ने बताया कि यह नियमित जांच कार्य है. जिसमें सड़क की प्रगति व गुणवत्ता की जांच की जा रही है.
अधिकारियों की टीम ने सड़क के कई जगहों को खोद कर उसके गुणवत्ता की गहन जांच की़ एइ श्री कुमार ने बताया कि जांच के क्रम में डीएलसी ढलाई चार इंच, जेएसबी चार इंच, पीसीसी आठ इंच और डब्ल्यूबीएम छह इंच से साढ़े सात इंच पाया गया़ उन्होंने मुर्गीमोड़ से बाराटोला तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य को संतोषजनक बताया. मौके पर जेइ चन्द्रमोहली प्रसाद व संवेदक संतोष रॉय भी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




