एसकेएमयू में वीसी कमर अहसन ने कार्यकाल के दो साल किये पूरे

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति प्रो कमर अहसन ने अपने कार्यकाल के दो साल सोमवार को पूरे किये. 24 साल पुराने इस विवि के लिए इनका दो साल कई मायने में ऐतिहासिक माना जा रहा है. खासकर तब, जब यह विश्वविद्यालय का रजत जयंती वर्ष मना रहा है और इतने लंबे अंतराल […]
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विवि के कुलपति प्रो कमर अहसन ने अपने कार्यकाल के दो साल सोमवार को पूरे किये. 24 साल पुराने इस विवि के लिए इनका दो साल कई मायने में ऐतिहासिक माना जा रहा है. खासकर तब, जब यह विश्वविद्यालय का रजत जयंती वर्ष मना रहा है और इतने लंबे अंतराल के बाद अपने कैंपस में यह खुली सांसें ले रहा है. संताल अकादमी के चंद कमरों में चलने वाले इस विश्वविद्यालय के चार स्नातकोत्तर विभाग भी इसी नये कैंपस में चल रहा है.
पांच और विभाग भी कुछ दिनों में यहां स्थानांतरित हो जायेंगे. शीघ्र ही अन्य शैक्षिक संकायों के कार्य विश्विद्यालय के मुख्य परिसर से संचालित होंगें. बायोमेट्रिक व्यवस्था से शिक्षको की उपस्थिति भी सुनिश्चित करायी जा रही है. खेल के विकास में भी विवि ने पहली बार इतना ध्यान दिया.
चांसलर कप की सफलतापूर्वक मेजबानी की तथा जीत भी हासिल किया. यहां की टीम फुटबॉल और बैडमिंटन में चैंपियन रही.एथलेटिक्स, तीरंदाजी एवं अन्य प्रतियोगिताओं में भी यहां के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. एनएसएस को पुनर्जीवित कराने और उसकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का ही परिणाम रहा कि इसके स्वयंसेवक ने राष्ट्रीय पहचान बनायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




