पलास के पेड़ से झूलता मिला 30 वर्षीय युवक का शव

मसलिया : मसलिया थाना क्षेत्र के कपसियो जंगल में गुरुवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव पेड़ में फंदे से लटकता मिला़ शव की पहचान घासीमारनी गांव के जामडंगाल टोला के विजय सोरेन के रूप में की गयी है. युवक के चचेरे भाई छोटेलाल सोरेन ने बताया कि विजय सोरेन रविवार को बाल कटवाने […]
मसलिया : मसलिया थाना क्षेत्र के कपसियो जंगल में गुरुवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव पेड़ में फंदे से लटकता मिला़ शव की पहचान घासीमारनी गांव के जामडंगाल टोला के विजय सोरेन के रूप में की गयी है. युवक के चचेरे भाई छोटेलाल सोरेन ने बताया कि विजय सोरेन रविवार को बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकला था़
उसके बाद वह घर नहीं लौटा. वहीं गुरुवार को जंगल में लकड़ी काटने गये कुछ लोगों ने शव को लटकते देखा. जिसके बाद युवक के परिजनों को इसकी जानकारी दी गयी. मसलिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये दुमका भेज दिया है. मसलिया थाना प्रभारी महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही इस मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










