आके :: प्रदर्शनी में राज्यकृत उच्च विद्यालय फतेहपुर के बच्चों ने मारी बाजीउच्च विद्यालय फतेहपुर में हुई प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनीजैविक ऊर्जा व जल संरक्षण पर आधारित थी प्रदर्शनीबीडीओ व बीइइओ ने किया विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन फोटो : 10 जाम 01 उदघाटन करते बीडीओ प्रतिनिध, फतेहपुर : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राज्यकृत उच्च विद्यालय फतेहपुर में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई. इसका उदघाटन बीडीओ श्रीमान मरांडी एवं बीइइओ धसनियां विपिन कुमार सिंह एवं प्रप्रअ चंद्रशेखर यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रदर्शनी का विषय विद्युत ऊर्जा का वैकल्पिक श्रोत तथा स्वास्थ्य एवं सफाई जल संरक्षण एवं जैविक उर्जा का निर्माण एवं उसका उपयोग पर आधारित था. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति झुकाव बढ़ाना है. इस प्रदर्शनी में फतेहपुर के आठ उच्च विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया. इसमें प्रथम स्थान पर राज्यकृत उच्च विद्यालय फतेहपुर के छात्र विकास मंडल एवं विश्वजीत मंडल ने पहला स्थान प्राप्त किया. द्वितीय स्थान संथाल उच्च विद्यालय कैराबनी के संजय एक्समस हेम्ब्रम एवं संजय मुर्मू तथा तृतीय स्थान राज्यकृत उच्च विद्यालय मंझलाडीह के प्रदीप कुमार महतो तथा सौरभ मंडल ने प्राप्त किया. मौके पर ब्रज गोपाल पातर, अपूर्व मंडल, राजकुमार यादव, गिरजानंद महतो, देवनंदन पंडित, असीम कुमार, पूरन बहादूर सिंह, अलोक मंडल, कुमार कुमुद रंजन सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
??? :: ????????? ??? ???????? ???? ???????? ??????? ?? ?????? ?? ???? ????
आके :: प्रदर्शनी में राज्यकृत उच्च विद्यालय फतेहपुर के बच्चों ने मारी बाजीउच्च विद्यालय फतेहपुर में हुई प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनीजैविक ऊर्जा व जल संरक्षण पर आधारित थी प्रदर्शनीबीडीओ व बीइइओ ने किया विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन फोटो : 10 जाम 01 उदघाटन करते बीडीओ प्रतिनिध, फतेहपुर : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राज्यकृत […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement