अमन व सुकून की मांगी दुआ
दुमका : उपराजधानी दुमका के जामा मसजिद सहित तमाम मसजिदों एवं ईदगाहों में ईद उल जोहा के अवसर पर विशेष नमाज अता की गयी. इस दौरान जामा मसजिद में हजारों मुसलिम धर्मावलंबियों ने देश में अमन व सुकून की दुआयें मांगी. यहां इमाम मौलाना शहीर्दुर रहमान मिसवाही ने नमाज अता करवाया. डंगालपाड़ा मसजिद में मौलाना […]
दुमका : उपराजधानी दुमका के जामा मसजिद सहित तमाम मसजिदों एवं ईदगाहों में ईद उल जोहा के अवसर पर विशेष नमाज अता की गयी. इस दौरान जामा मसजिद में हजारों मुसलिम धर्मावलंबियों ने देश में अमन व सुकून की दुआयें मांगी.
यहां इमाम मौलाना शहीर्दुर रहमान मिसवाही ने नमाज अता करवाया. डंगालपाड़ा मसजिद में मौलाना सलीमुद्दीन ने, खिजुरिया मसजिद में मौलाना मो सुलेमान, जरुवाडीह मसजिद नूरानी मसजिद में मौलाना मो अबदुल्ला ने नमाज अता कराया.
कुम्हारपाड़ा मसजिद दुधानी मसजिद एवं दुधानी ईदगाह में भी हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अता की. जामा मसजिद में नमाज की व्यवस्था आदि को लेकर अंजुमन इस्लामिया के सेकरेट्री मो जमीर सहित अन्य सक्रिय दिखे. उल्लेखनीय है कि इसी रोज हजरत इब्राहिम स्वपन में खुदा के आदेश पर अपने बेटे के बलिदान के लिए तैयार हुए थे. खुदा की राह में कुर्बानी की स्मृति में यह पर्व मुसलिम धर्मावलंबियों का यह पर्व त्याग और बलिदान की प्रेरणा देने का संदेश देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










