सिस्टम में लगी जंग को साफ करने की जरूरत : लोइस
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :29 Mar 2015 8:39 AM
विज्ञापन

दुमका : प्रदेश की समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने कल्याण विभाग द्वारा कार्यान्वित विकास योजनाओं के लिए लाभुकों के चयन में पारदर्शिता लाने और सिस्टम में लगी जंग को हटाने पर बल दिया है. वे दुमका के इंडोर स्टेडियम में आईटीडीए के एक कार्यक्रम में बोल रही थीं. डॉ लोइस ने इस बात […]
विज्ञापन
दुमका : प्रदेश की समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने कल्याण विभाग द्वारा कार्यान्वित विकास योजनाओं के लिए लाभुकों के चयन में पारदर्शिता लाने और सिस्टम में लगी जंग को हटाने पर बल दिया है. वे दुमका के इंडोर स्टेडियम में आईटीडीए के एक कार्यक्रम में बोल रही थीं.
डॉ लोइस ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य सरकार के कल्याण विभाग द्वारा गरीबों की जीवन शैली में सुधार और आय के स्रोत में वृद्घि लाने के उद्देश्य से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका समुचित प्रचार-प्रसार नहीं हो पा रहा है. इन योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार होना चाहिए. राज्य सरकार जरूरतमंद लोगों की आय वृद्धि व कौशल विकास के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए राशि की कोई कमी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










