12 आवासीय विद्यालयों के लिए हुई प्रवेश परीक्षा

दुमका. कल्याण विभाग द्वारा संचालित पहाडि़या कल्याण योजना के 12 आवासीय विद्यालयों में पहली और सातवीं कक्षा में नामांकन के लिए रविवार को संबंधित विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई. इस प्रवेश परीक्षा के जिला जिला स्तर से दंडाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में प्रवेश […]
दुमका. कल्याण विभाग द्वारा संचालित पहाडि़या कल्याण योजना के 12 आवासीय विद्यालयों में पहली और सातवीं कक्षा में नामांकन के लिए रविवार को संबंधित विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई. इस प्रवेश परीक्षा के जिला जिला स्तर से दंडाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी.
मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा का परिणाम प्रकाशित किया जायेगा. पहली में प्रवेश के लिए जहां केवल मौखिक परीक्षा ली गयी, वहीं सातवीं में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया. उल्लेखनीय है कि पहाडि़या कल्याण से संबंधित जिले में गोपीकांदर में आवासीय उच्च विद्यालय व नकटी में बालिका उच्च विद्यालय संचालित है, जबकि आवासीय मध्य विद्यालय गुम्मापहाड़ी, आसनपहाड़ी, मझियाड़ा, कैराबनी, उपर मुर्गाथली, आसनसोल, महरा, मसलिया, शिकारीपाड़ा व रामगढ़ में संचालित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










