सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
बासुकिनाथ : देवघर–दुमका मुख्य मार्ग बहिंगा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में कार्तिक मिर्धा (51वर्ष) की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि वह रोड पार कर रहा था इसी बीच काफी तेज गति से अज्ञात बोलेरो ने उसे जोरदार ठोकर मारकर भाग गया. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना जहां हुई […]
बासुकिनाथ : देवघर–दुमका मुख्य मार्ग बहिंगा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में कार्तिक मिर्धा (51वर्ष) की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि वह रोड पार कर रहा था इसी बीच काफी तेज गति से अज्ञात बोलेरो ने उसे जोरदार ठोकर मारकर भाग गया. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
घटना जहां हुई वह सोनारायठाढ़ी थानान्तर्गत पड़ता है. सोनारायठाढ़ी प्रखंड के बीडीओ सलमान जफर खिनारी ने मृतक के परिजनों को सरकारी मदद देने का आश्वासन दिया है. पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपूर्द किया. वहीं समाजसेवी पूनम यादव व वकिल यादव ने मृतक के पुत्र दिलीप मिर्धा को कुछ राशि व आनाज देकर सहयोग किया तथा उसके परिवार को सरकारी सहायता के लिए संबंधित प्रखंड के बीडीओ व सीओ से बात कर मदद दिलाने का भरोसा दिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










