अब तक 14 पुलिसकर्मी हो चुके हैं दुमका में शहीद

Updated:
विज्ञापन

दुमका : दुमका में विभिन्न नक्सली घटनाओं में अब तक एक आइपीएस और दो एसआइ सहित 13 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं. संताल परगना में पहली बार एसपी रैंक के अधिकारी नक्सली घटना के शिकार हुए हैं. दुमका में पहली बड़ी नक्सली घटना 26 अप्रैल 2008 को शिकारीपाड़ा के पोखरिया में हुई थी, जिसमें शिकारीपाड़ा के […]

विज्ञापन

दुमका : दुमका में विभिन्न नक्सली घटनाओं में अब तक एक आइपीएस और दो एसआइ सहित 13 पुलिसकर्मी शहीद हुए हैं. संताल परगना में पहली बार एसपी रैंक के अधिकारी नक्सली घटना के शिकार हुए हैं.

दुमका में पहली बड़ी नक्सली घटना 26 अप्रैल 2008 को शिकारीपाड़ा के पोखरिया में हुई थी, जिसमें शिकारीपाड़ा के थाना प्रभारी शमशाद अंसारी सहित तीन जवान शहीद हो गये थे. वहीं 23 अप्रैल 2009 को लोकसभा चुनाव करा कर लौट रही पोलिंग पार्टी पर भाकपा माओवादियों के दस्ते ने हमला बोल कर एक चौकीदार की हत्या कर दी थी, जबकि एक पुलिस जवान को घायल कर उसका इंसास लूट लिया था.

8 दिसंबर 2009 को विधानसभा चुनाव के दौरान शिकारीपाड़ा के चायपानी गांव के निकट नक्सलियों ने दो बीएसएफ जवानों को उस वक्त हमला कर मार डाला था, जब वे सड़क पर गश्ती कर रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola