पंचायत भवन के कमरे सरिया, सीमेंट व अन्य सामानों से है भरा पड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2014 1:39 AM
मसलिया:मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत भवन को दबंगों ने गोदाम बना दिया है. गुमरो गांव के बगल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पंडरिया से कपसियो गांव तक पांच किलोमीटर पथ निर्माण कार्य चल रहा है. स्थानीय लोग यहां बिचौलिया का काम कर रहे हैं. इनलोगों ने पंचायत भवन को गोदाम बना दिया गया […]
मसलिया:मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत भवन को दबंगों ने गोदाम बना दिया है. गुमरो गांव के बगल में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पंडरिया से कपसियो गांव तक पांच किलोमीटर पथ निर्माण कार्य चल रहा है. स्थानीय लोग यहां बिचौलिया का काम कर रहे हैं. इनलोगों ने पंचायत भवन को गोदाम बना दिया गया है.
पंचायत भवन के भीतर सड़क निर्माण कार्य का सामान तथा संवेदक के लोग रह रहे हैं. वहीं पर भोजन भी बनाया जा रहा है. पंचायत भवन को गोदाम बना दिये जाने से पंचायत की साप्ताहिक बैठक नहीं हो पाती है. पंचायत के आम लोगों ने पंचायत भवन को खाली कराने की मांग की है. पंचायत के मुखिया सूरज हांसदा भी पंचायत भवन को खाली कराने में असफल रहे. मिली जानकारी के अनुसार गांव के लोगों ने पंचायत भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराया था.
यही कहकर पंचायत भवन पर उनलोगों ने कब्जा बना लिया है. पंचायत के सचिव गौतम कु मार ने बताया कि पंचायत भवन को गोदाम बना देने की सूचना उनके स्तर से प्रखंड विकास पदाधिकारी को नहीं दी गयी है. शायद इसकी सूचना मुखिया ने अपने स्तर से बीडीओ को दी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










