काठीकुंड : चौक में अब नहीं है कोई यात्री शेड, यात्रियों को होती है परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2018 5:54 AM
काठीकुंड : एडीबी संपोषित योजना के तहत गोविंदपुर साहेबगंज सड़क निर्माण के क्रम में काठीकुंड के गांधी चौक स्थित यात्री पड़ाव को हटा दिया गया था, तब से कोई यात्री शेड नहीं बनाया गया. यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. यात्रियों को सड़क के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है. बारिश […]
काठीकुंड : एडीबी संपोषित योजना के तहत गोविंदपुर साहेबगंज सड़क निर्माण के क्रम में काठीकुंड के गांधी चौक स्थित यात्री पड़ाव को हटा दिया गया था, तब से कोई यात्री शेड नहीं बनाया गया. यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. यात्रियों को सड़क के किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है. बारिश के मौसम का प्रवेश भी हो चुका है. ऐसे में बस का सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह अत्यंत परेशानी का सबब बन रहा है. हाइवे में सड़क तब्दील नहीं हुई थी,
तब यात्रियों के लिए गांधी चौक पर यात्री पड़ाव की सुविधा थी, जिससे वे पड़ाव में रह कर बस के आने तक गर्मी व बारिश से बच सकते थे. पर अब तो मुख्य चौक पर ना ही यात्री पड़ाव है और ना ज्यादा दुकान. प्रखंड के मुख्य बस स्टाप मधुबन,आमझरी,गांधी चौक,चांदनी चौक,ब्लाक गेट,जमनी ,आमतल्ला व कारूडीह मोड़ भी बस पड़ाव विहिन है. ऐसे में यात्रियों को अलग-अलग मौसम में बस के इंतजार में किन परिस्थिितयों का सामना करना पड़ता होगा, इसका अनुमान सहज ही लगाया जा सकता हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










