तेज रफ्तार ने बरपाया कहर, दो की मौत

दुमका/जामा/ हंसडीहा : जिले में तेज रफ्तार ने गुरुवार को दो लोगों की जान ले ली. दो की मौत जहां घटनास्थल पर ही हो गयी. पहली घटना गुरुवार को कमारदुधानी-लकड़जोरिया सड़क पर लकड़जोरिया मोड़ पर अहले सुबह हुई. यहां अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही […]
दुमका/जामा/ हंसडीहा : जिले में तेज रफ्तार ने गुरुवार को दो लोगों की जान ले ली. दो की मौत जहां घटनास्थल पर ही हो गयी. पहली घटना गुरुवार को कमारदुधानी-लकड़जोरिया सड़क पर लकड़जोरिया मोड़ पर अहले सुबह हुई. यहां अज्ञात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जामा थाना के चिकनियां पंचायत के खिलकिनारी गांव के सनातन बास्की (45) किसी काम से गुरुवार की सुबह लकड़जोरिया मोड़ तरफ आया था.
क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम होते ही सीओ आलोक वरण केशरी, थाना प्रभारी संजय मालवीय, एएसआइ एकलाख खान पूरे दल बल के साथ आये और ग्रामीणों को समझा-बुझा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. मृतक की पत्नी को सरकारी प्रावधान के तहत योजनाओं का लाभ एक सप्ताह के अंदर दिलाये जाने का आश्वासन दिया. मृतक सोनातन बास्की के दो पुत्र एवं एक पुत्री है. परिवार में सोनातन कमाने वाला एकमात्र शख्स था. उन्हीं से पूरा परिवार चलता था. पुत्र अमित बास्की ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. जाम करीब तीन घंटे तक रहा और दोनों ओर गाड़ी की लंबी कतार देखी गयी. यात्रियों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




