सड़क दुर्घटना में तीन घायल, चालक पर प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2014 5:47 AM

विज्ञापन

बासुकिनाथ : तालझारी थानांर्तगत सहारा बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि मधुबन गांव के रुस्तम अंसारी सड़क किनारे खड़ा था. इसी बीच तेज गति से देवघर की ओर जा रही ऑटो ने उसे जोरदार धक्का मार दिया. जिसमें युवक सहित ऑटो में सवार दो यात्री भी […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : तालझारी थानांर्तगत सहारा बाजार के समीप सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि मधुबन गांव के रुस्तम अंसारी सड़क किनारे खड़ा था. इसी बीच तेज गति से देवघर की ओर जा रही ऑटो ने उसे जोरदार धक्का मार दिया. जिसमें युवक सहित ऑटो में सवार दो यात्री भी घायल हो गये. सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. चौकीदार गुलजन मियां के बयान पर थाने में चालक पर मामला दर्ज किया गया. भादवि की धारा 279, 337 एवं 338 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ऑटो को जब्त कर थाने ले गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola