सदर अस्पताल में गंदगी इतनी की कोई भी हो जाये बीमार

दुमका : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल की बदहाली एवं कुव्यवस्था को देखते हुए सवाल उठाया और सिविल सर्जन व अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराया. जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह के नेतृत्व में अस्पताल पहुंचे कार्यकर्ताओं से मरीजों ने सुविधाएं नदारद रहने की बात कही. कहा कि बेड का चादर एवं फर्श बदबू करता […]
दुमका : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल की बदहाली एवं कुव्यवस्था को देखते हुए सवाल उठाया और सिविल सर्जन व अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराया. जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह के नेतृत्व में अस्पताल पहुंचे कार्यकर्ताओं से मरीजों ने सुविधाएं नदारद रहने की बात कही. कहा कि बेड का चादर एवं फर्श बदबू करता है. पुरुष वार्ड के मुख्य प्रवेश द्वार में गंदगी फैली हुई थी. दुर्गंध से किसी का खड़ा रहना तक मुश्किल था.
सिविल सर्जन योगेंद्र महतो एवं उपाधीक्षक डाॅ दिलीप केशरी को उसी स्थान पर कुर्सी मंगा कर बिठाया गया. श्री सिंह ने कहा कि यहां पर मरीज बीमारी ठीक कराने नहीं बल्कि मौत से लड़ने आते हैं. इतनी गंदगी रहती है कि स्वस्थ व्यक्ति भी बीमार पड़ जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




