क्रेन की मदद से चालक को ट्रक से बाहर निकाला

बासुकिनाथ : दुर्घटना के बाद दोनों ट्रक का चालक ट्रक में फंस गया. घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी. दोनों ट्रक में फंसे चालक लोगों से जान बचाने की चिल्लाने लगा. लेकिन लोहे के बीच ट्रक चालक इस कदर फंसा हुआ था कि उसे निकालने का प्रयास असफल रहा. सूचना मिलने के बाद पुलिस […]
बासुकिनाथ : दुर्घटना के बाद दोनों ट्रक का चालक ट्रक में फंस गया. घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी. दोनों ट्रक में फंसे चालक लोगों से जान बचाने की चिल्लाने लगा. लेकिन लोहे के बीच ट्रक चालक इस कदर फंसा हुआ था कि उसे निकालने का प्रयास असफल रहा. सूचना मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. दुमका से क्रेन मंगवाया गया. क्रेन की मदद से ट्रक के अगले हिस्से को लोहे के जंजीर से बांध कर खींचा गया तभी चालक को बाहर निकालना संभव हो पाया.
तब तक काफी देर हो चुकी थी. चालक का दोनों पैर कट कर झूल रहा था. शरीर से काफी खून बह चुका था. पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान छपरा के प्रभात कुमार की मौत हो गयी. पुलिस ने चालक के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंपा. जबकि दूसरे ट्रक के चालक एवं खलासी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया. ज्ञात हो कि खाली ट्रक नं बीआर-21जी/8145 को खलासी चला रहा था तथा चालक सोया हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




