2025 से यूजी के रेगुलेशन में फिर होगा बदलाव
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :10 May 2024 2:05 AM (IST)
विज्ञापन

राज्य के सभी विवि के साथ उच्च शिक्षा विभाग कर रहा है मंथन
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद,
राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में 2025 से यूजी के रेगुलेशन फिर से बदलाव दिखेगा. इसके लिए राज्य के उच्च शिक्षा ने कवायद शुरू कर दी है. उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विवि के एनइपी को-ऑर्डिनेटरों के साथ दो दौर की बैठक कर ली है. इसमें एनइपी के वर्तमान रेगुलेशन की समीक्षा की गयी. साथ ही इसमें संंभावित बदलाव पर चर्चा की गयी. बैठक में बीबीएमकेयू की ओर शामिल एनइपी को-ऑर्डिनेटर डॉ हिमांशु शेखर चौधरी ने बताया कि यूजी स्तर पर लागू की नयी शिक्षा नीति अपने शुरुआती दौर में है. ऐसे में इसमें सुधार की गुंजाइश है. इसे देखते हुए राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने अच्छी पहल की है. इसके तहत देश भर के विश्वविद्यालयों में एनइपी तहत लागू रेगुलेशन का अध्ययन किया जायेगा. इसमें से जो सबसे बेहतर रेगुलेशन होंगे, उसे राज्य के विश्वविद्यालयों में लागू किया जायेगा. इसमें मेजर, माइनर और स्किल बेस्ड पेपर को बने रेगुलेशन को शामिल किया जायेगा.बीबीएमकेयू में टीसीएस का कैंपस प्लेसमेंट 22 को :
टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस 22 मई को बीबीएमकेयू में पूल कैंपस करेगी. सुबह नौ बजे से साक्षात्कार का दौर शुरू होगा. इस कैंपस ड्राइव में 2022 और 2023 के पास आउट ग्रेजुएट छात्र हिस्सा ले सकते हैं. यह जानकारी विवि प्लेसमेंट सेल ने दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










