सड़कें सुनसान, बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2019 6:42 AM
धनबाद : सड़कें सुनसान और बाजारों में सन्नाटा. गुरुवार को यह नजारा था धनबाद शहर का. लोग चुनाव परिणाम जानने को उत्सुक थे. अन्य दिनों की तुलना में वाहन कम चले. बरवाअड्डा मुख्य मार्ग में वाहनों पर रोक के कारण इस रूट पर यात्री गाड़ी नहीं दिखी. बाहर से आनेवाले लोगों को परेशानी का सामना […]
धनबाद : सड़कें सुनसान और बाजारों में सन्नाटा. गुरुवार को यह नजारा था धनबाद शहर का. लोग चुनाव परिणाम जानने को उत्सुक थे. अन्य दिनों की तुलना में वाहन कम चले. बरवाअड्डा मुख्य मार्ग में वाहनों पर रोक के कारण इस रूट पर यात्री गाड़ी नहीं दिखी. बाहर से आनेवाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा. कुछ दुकानें खुली थी, लेकिन ग्राहक नहीं थे. लिहाजा दुकानदार टेलीविजन पर चिपके रहे. दूसरी ओर आज निजी व सरकारी ऑफिस में भी काम काज प्रभावित रहा. साहब तो साहब कर्मी भी मोबाइल पर चुनावी परिणाम देखने में मशगूल दिखे. गुरुवार को ड्राइ डे होने के कारण क्लबों में आज भीड़ भाड़ नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










