पीएमसीएच में प्रशासक, प्रबंधक और वित्त अधिकारी की होगी बहाली

धनबाद/रांची : पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच)धनबाद और महात्मा गांधी मेडिकल (एमजीएम) कॉलेज जमशेदपुर में स्वास्थ्य सेवाओं व सुविधाओं की खराब हालत को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रांची में बैठक हुई. इसमें खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय तथा स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी तथा विभागीय सचिव नितिन मदन कुलकर्णी सहित कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. […]
धनबाद/रांची : पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच)धनबाद और महात्मा गांधी मेडिकल (एमजीएम) कॉलेज जमशेदपुर में स्वास्थ्य सेवाओं व सुविधाओं की खराब हालत को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रांची में बैठक हुई. इसमें खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय तथा स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी तथा विभागीय सचिव नितिन मदन कुलकर्णी सहित कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमसीएच धनबाद व एमजीएम जमशेदपुर दोनों अस्पतालों में प्रशासन का काम संभालने के लिए प्रशासक का एक पद सृजित होगा.
अस्पताल प्रबंधन के लिए भी एक प्रबंधक की नियुक्ति होगी. वहीं एक वित्त अधिकारी भी बहाल होंगे. दोनों अस्पतालों में चिकित्सकों के रिक्त पद भरे जाने का निर्देश दिये.कहा कि एमजीएम और पीएमसीएच में मैन पावर बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य करें. जो भी रिक्तियां हैं, उसके एवज में भर्ती की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाये. प्रोफेशनल लोगों की भर्ती करें, ताकि निजी अस्पतालों की तर्ज पर सरकारी अस्पतालों में भी प्रबंधन चले. चिकित्सक के राउंड के दौरान मरीज के साथ एक से अधिक अटेंडेंट न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




