देवघर में VIP दर्शन बंद, झारखंड सरकार ने केंद्र व राज्य सरकारों को लिखा पत्र

Updated:
विज्ञापन

देवघर/ रांची : झारखंड सरकार ने देवघर स्थित वैद्यनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन बंद करने का फैसला लिया है. इस संदर्भ में झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव के नाम से जारी एक पत्र में केंद्र, राज्य सरकार व केंद्र शासित प्रदेश को सूचित किया गया है कि भगवान वैद्यनाथ के दर्शन के लिए हर साल […]

विज्ञापन

देवघर/ रांची : झारखंड सरकार ने देवघर स्थित वैद्यनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन बंद करने का फैसला लिया है. इस संदर्भ में झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव के नाम से जारी एक पत्र में केंद्र, राज्य सरकार व केंद्र शासित प्रदेश को सूचित किया गया है कि भगवान वैद्यनाथ के दर्शन के लिए हर साल देश के विभिन्न इलाकों से लाखों श्रद्धालु आते हैं. वीआईपी दर्शन से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. पिछले साल से ही राज्य सरकार ने इसे बंद करने का फैसला लिया था.यह व्यवस्था इस साल भी लागू रहेगी

जुलाई और अगस्त के बीच लगने वाले मेले से ठीक पहले झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव विजय कुमार मंजनी ने राज्य, केंद्र सरकार व केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिख कर कहा गया है कि इस साल भी वीआईपी दर्शन के लिए किसी प्रकार के अनुरोध के तहत विशेष व्यवस्था नहीं की जायेगी.

जुलाई -अगस्त के महीने में लगता है श्रावणी मेला
अगामी सात जुलाई से देवघर में विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला की शुरूआत होगी. मेले में देश के विभिन्न इलाकों से लोग आते हैं. कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन इस मेले की तैयारी में कई माह पूर्व जुट जाती है. मेले में वीआईपी दर्शन बंद होने से प्रशासन को भी भीड़ मैनेज करने में सहूलियत होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola