हादसा: गिधनी गांव के समीप हुई दुर्घटना, अज्ञात वाहन ने छात्र को कुचला, मौत
जसीडीह: थाना क्षेत्र के गिधनी गांव स्थित टाटा मोटर्स के समीप वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत हो गयी. घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना को लेकर जसीडीह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने बताया कि मृतक […]
घटना को लेकर जसीडीह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने बताया कि मृतक छात्र आशीष कुमार पंडित (20) मोहनपुर थाना क्षेत्र के जाखा गांव का रहनेवाला है. वह गुरुवार की देर शाम देवघर से ट्यूशन पढ़ कर लौट रहा था.
इसी क्रम में दर्दमारा की ओर से आ रही अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर जसीडीह थाना के एएसआई नागेंद्र शर्मा और रामानंद सिंह घटना स्थल पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही उनके परिजनों को जानकारी दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










