घर का सम्मान रहे बरकरार शौचालय का करें उपयोग

Updated:
विज्ञापन

करौं: श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 3.50 करोड़ की लागत से प्रखंड व अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इसके उपरांत मंत्री श्री पलिवार ने प्रखंड परिसर में ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे प्रखंड को खुले शौच से मुक्त कराने […]

विज्ञापन
करौं: श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 3.50 करोड़ की लागत से प्रखंड व अंचल कार्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इसके उपरांत मंत्री श्री पलिवार ने प्रखंड परिसर में ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे प्रखंड को खुले शौच से मुक्त कराने का प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का उदघाटन किया.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उसी के अनुसार योजना बनाते हैं. सभी महिला गैस चूल्हा जले, इसके लिए उन्होंने उज्ज्वला योजना चलायी है. स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी घर में शौचालय बनाने का लक्ष्य है. ताकि महिलाएं शौच के लिए बाहर न जाये. इसके लिए सरकार 12 हजार रुपये दे रही है. ताकि घर का सम्मान घर में ही रहे.

इस अवसर पर कई योजनाओं के लाभुकों के बीच चेक वितरण मंत्री ने किया. उन्होंने बीडीओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पदाधिकारी रहने से सरकार की योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा सकता है. इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष ललन सिंह, बीडीओ अखिलेश कुमार, कार्यपालक अभियंता प्रदीप चौधरी, राजेश पांडेय, युगल सिंह, लक्ष्मी सिंह, विष्णु देव भैया, लक्ष्मण चौधरी, जमशेद अंसारी, नवीन सिंह, राजेश कुमार राय, विजय कुमार, पूर्णानंद राय, दिलीप यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola