खुद को गैर-शैक्षणिक कार्य से अलग नहीं कर पा रहे गुरुजी
देवघर : प्राइमरी व मिडिल स्कूलों के शिक्षकों की मांग पर विभागीय सचिव द्वारा शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से हर हाल में मुक्त रहने का स्पष्ट आदेश दिया गया है. वहीं देवघर के शिक्षक इसे खुद को अलग नहीं कर पा रहे हैं. उन्हें गैर शैक्षणिक कार्य करने में मन लग रहा है. इसकी […]
बाजार समिति में चावल वितरण करने वाले वितरक ने बताया कि मध्याह्न भोजन के लिए सोमवार को 269 क्विंटल चावल का उठाव किया गया. चावल उठाव के लिए स्वयं शिक्षक ही पहुंचे थे. आखिर चावल उठाव के पीछे शिक्षकों की मंशा क्या है, यह हर किसी के समझ से परे है. एक ओर विभिन्न शिक्षक संघ द्वारा बार-बार मांग की जाती रही है कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त रखा जाये. गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त रखने के लिए कई बार वरीय अधिकारी को मांग पत्र सौंपने के साथ-साथ आंदोलन तक भी किया. लेकिन, अब जब विभाग ने गैर शैक्षणिक कार्य से शिक्षकों को पूरी तरह मुक्त कर दिया है, तो शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्य में स्वयं जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










