29.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

1500 ने किया हवन यज्ञ

देवघर: गायत्री शक्ति पीठ डाबरग्राम देवघर के तत्वावधान में विलियम्स टाउन में आयोजित प्रज्ञा पुराण कथा सह 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ दिन के दो बजे विधि-विधानपूर्वक समापन किया गया. इस अवसर पर सुबह सात बजे से हवन यज्ञ शुरू किया गया. इसमें 1500 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. जबकि 120 जोड़ा ने देव पूजन व 25 […]

देवघर: गायत्री शक्ति पीठ डाबरग्राम देवघर के तत्वावधान में विलियम्स टाउन में आयोजित प्रज्ञा पुराण कथा सह 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ दिन के दो बजे विधि-विधानपूर्वक समापन किया गया. इस अवसर पर सुबह सात बजे से हवन यज्ञ शुरू किया गया. इसमें 1500 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. जबकि 120 जोड़ा ने देव पूजन व 25 ने वेद स्थापन कराया.

मौके पर पुंशवन संस्कार, मुंडन संस्कार, दीक्षा संस्कार, नामकरण संस्कार, अन्न परासन, जन्मदिन संस्कार आदि संस्कार कर्म कराये गये. इसमें 40 लोगों ने गुरु दीक्षा ली. 50 ने विद्या संस्कार, पांच ने पुंशवन संस्कार व 10 का अन्न परासन व नामकरण संस्कार हुआ. इस संबंध में कुलदीप महतो ने बताया कि 19 मई को सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा.

इसमें दीक्षित सभी लोगों को सम्मानित किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में कुलदीप महतो, अवध किशोर कापरी, युगल किशोर भगत, केदारनाथ शास्त्री, वरुण कुमार, प्रमोद कुमार राय, वरुण श्रीवास्तव, राजा राम साव, सुरेश राउत, सुरेश वर्णवाल, राम रतन सिंह, कपिल देव सिंह, राम उदार सिंह, दीप नारायण मिश्र, कांति देवी, क्रांति देवी, शोभा भारती, कुसुम देवी, नीलम सिंह, विमला देवी, विद्यावती देवी, राज कुमारी देवी, रूपा देवी, सोनी, मोनी, शिव प्रसाद साह, विनोद कुमार सिन्हा, वनवारी प्रसाद, प्रज्ञानंद, अनंत लाल साव, अशोक मंडल, फागो मंडल आदि जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें