नन सेलेबुल को सेलेबुल बना गरीबों की जमीन हथिया रहे हैं भू-माफिया

Updated at : 19 Jun 2014 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
नन सेलेबुल को सेलेबुल बना गरीबों की जमीन हथिया रहे हैं भू-माफिया

देवघर: एक ओर सीबीआइ देवघर के जमीन घाटाले की जांच के लिए देवघर का चप्पा-चप्पा छान रही है. वहीं दूसरी ओर सीबीआइ की नाक के नीचे नन सेलेबुल को सेलेबुल बनाकर जमीन पर कब्जा करने का सिलसिला अब भी चल रहा है. भू-माफियाओं को सीबीआइ का भी खौफ नहीं रह गया है. उक्त बातें झारखंड […]

विज्ञापन

देवघर: एक ओर सीबीआइ देवघर के जमीन घाटाले की जांच के लिए देवघर का चप्पा-चप्पा छान रही है. वहीं दूसरी ओर सीबीआइ की नाक के नीचे नन सेलेबुल को सेलेबुल बनाकर जमीन पर कब्जा करने का सिलसिला अब भी चल रहा है. भू-माफियाओं को सीबीआइ का भी खौफ नहीं रह गया है.

उक्त बातें झारखंड विधानसभा के स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता ने सर्किट हाउस में ग्रामीणों की व्यथा सुनने के बाद कही. उन्होंने कहा कि देवघर प्रखंड अंतर्गत सिकदारडीह और माधोपुर जो मानिकपुर पंचायत अंतर्गत आता है, वहां के सैकड़ों ग्रामीण उनके पास अपनी जमीन बचाने की फरियाद लेकर आये थे.

उन्होंने तत्काल इसकी जांच के लिए डीसी, एसपी और सीओ को कहा है. उन्होंने कहा कि इस मामले को वे गंभीरता से ले रहे हैं और प्रशासनिक कार्रवाई का निर्देश दे चुके हैं. उन्होंने कहा कि सिस्टम में ही गड़बड़ी है इसलिए अब भी यह सब हो रहा है. स्पीकर ने कहा कि प्रशासन जल्द इसकी जांच करें और मालिकाना हक तय करके असल रैयत को उसकी जमीन पर कब्जा दिलवायें.

दोनों गांव में 18 एकड़ जमीन पर है कब्जा

ग्रामीणों के अनुसार मानिकपुर पंचायत के सिकदारडीह और माधोपुर जो दलित व आदिवासी बहुल गांव है. इस गांव के लोगों की जमीन कोड़ाडीह मौजा में है. यहां के तकरीबन 18 एकड़ जमीन का फरजी दस्तावेज तैयार करके सेलेबुल बनाकर कुछ दबंग किस्म के लोगों ने कब्जा कर लिया है. उनकी जमाबंदी जमीन पर वे लोग चढ़ने तक नहीं देते. हाल ही में दो ग्रामीण को उन लोगों ने मार-पीट गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. इस पर भी जसीडीह पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. इस पर स्पीकर ने एसपी को कार्रवाई के लिए कहा. ग्रामीणों के साथ मानिकपुर के मुखिया सह झामुमो के जिला सचिव संजय शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola