देवघर व जामताड़ा में बनेगा साइबर का मॉडर्न लैब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2018 4:47 AM
देवघर : संताल परगना का देवघर व जामताड़ा जिला साइबर अपराधियों की जद में है. साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अलग से काम चल रहा है. अब जामताड़ा व देवघर में साइबर का मॉडर्न लैब बनाया जायेगा. इसमें साइबर अपराधियों के मोबाइल व वॉयस रिकॉर्डिंग की एनालिसिस करायी जायेगा, ताकि उसे कोर्ट में […]
देवघर : संताल परगना का देवघर व जामताड़ा जिला साइबर अपराधियों की जद में है. साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अलग से काम चल रहा है. अब जामताड़ा व देवघर में साइबर का मॉडर्न लैब बनाया जायेगा. इसमें साइबर अपराधियों के मोबाइल व वॉयस रिकॉर्डिंग की एनालिसिस करायी जायेगा, ताकि उसे कोर्ट में भेज कर दोष सिद्ध कराया जा सके.
उक्त बातें डीजीपी डीके पांडेय ने कही. गुरुवार को देवघर पहुंचे डीजीपी ने नये परिसदन के सभा कक्ष में संताल के अधिकारियों के साथ प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक के बाद डीजीपी ने कहा कि राज्य में चल रहे नक्सलियों के खिलाफ अभियान को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गयी. महिलाओं की सुरक्षा संबंधी अभियान पिंक पेट्रोलिंग समेत अन्य जो राज्य में चालू हैं,
उसकी स्थिति की जानकारी ली गयी. रामनवमी पर विधि-व्यवस्था पर भी विचार-विमर्श किये गये. कम्यूनिकेशंस में आने वाली कठिनाई को दूर करने पर भी नीति बनायी गयी. संताल का इलाका बांग्लादेश सहित पश्चिम बंगाल व बिहार का सीमावर्ती क्षेत्र है. सुरक्षा को लेकर क्या सतर्कता हो और कैसे संयुक्त अभियान चलाया जाये इस पर विचार किया गया. पुलिस के इंफास्ट्रक्चर को बेहतर बनाया जायेगा. फिल्ड में रहने वाले पुलिस अधिकारी गांव के लोगों से मिलें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










