एंकर, शंभू, नुनु व अजय पर लगेगा सीसीए : एसपी

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर : एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मधुपुर अनुमंडल के अलग-अलग थाना क्षेत्र के चार अपराधियों पर सीसीए लगा कर उन्हें जिला बदर किया जायेगा. मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के फुलची निवासी एंकर दास, मधुपुर के पिपरासोल निवासी शंभू यादव, मधुपुर के ही नीम तल्ला भेड़वा के नुनू यादव व पालोजोरी थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

मधुपुर : एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मधुपुर अनुमंडल के अलग-अलग थाना क्षेत्र के चार अपराधियों पर सीसीए लगा कर उन्हें जिला बदर किया जायेगा. मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के फुलची निवासी एंकर दास, मधुपुर के पिपरासोल निवासी शंभू यादव, मधुपुर के ही नीम तल्ला भेड़वा के नुनू यादव व पालोजोरी थाना क्षेत्र के असना निवासी अजय मंडल पर सीसीए लगाने की अनुशंसा उन्होंने कर दी है. इस संबंध में प्रस्ताव उन्होंने डीसी को भेजा है, जिसपर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

जिला बदर किया जायेगा : एसपी ने कहा कि सीसीए लगाने के बाद इन सभी को जिला बदर कर दिया जायेगा. फुलची निवासी एंकर पर मारगोमुंडा थाना क्षेत्र में अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालन का आरोप है. पुलिस ने तीन बार अवैध हथियार के साथ अवैध मिनी गन फैक्ट्री से मशीन आदि बरामद किया है. इस संबंध में मारगोमुंडा थाना में एंकर पर अलग-अलग तीन प्राथमिकी भी दर्ज है.

शंभू व नुनु पर लूट-छिनतई के कई मामले दर्ज हैं. दोनों देवघर के बाबा परिहस्त के साथ अपराध की घटनाओं में शामिल रहा है. वहीं असना निवासी अजय पर भी लूट-छिनतई के कई कांड दर्ज है. मौके पर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola