देवघर विधायक ने विस में उठाया यूजर चार्ज का मुद्दा

Updated:
विज्ञापन

देवघर : विधानसभा सत्र के दौरान विधायक नारायण दास ने देवघर नगर निगम क्षेत्र में यूजर चार्ज लगाने का मुद्दा उठाया. विधायक ने सत्र में कहा कि देवघर नगर निगम अभी समृद्ध नहीं हुआ है. सरकार की ओर से विकास कार्य तो किये जा रहे हैं, लेकिन अभी भी 44 गांव में निगम का स्वरूप […]

विज्ञापन

देवघर : विधानसभा सत्र के दौरान विधायक नारायण दास ने देवघर नगर निगम क्षेत्र में यूजर चार्ज लगाने का मुद्दा उठाया. विधायक ने सत्र में कहा कि देवघर नगर निगम अभी समृद्ध नहीं हुआ है. सरकार की ओर से विकास कार्य तो किये जा रहे हैं, लेकिन अभी भी 44 गांव में निगम का स्वरूप तैयार नहीं हुआ है. ऐसी परिस्थिति में यूजर चार्ज लागू करना उचित नहीं होगा.

उन्होंने कि शहर के कई व्यवसायी समेत आम लोग इस यूजर चार्ज से असंतुष्ट है, उनकी भावनाओं का ख्याल रखते हुए इस निर्णय पर रोक लगायी जाये. विधायक की मांग पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा इस विषय पर मुख्यमंत्री से वार्ता कर उचित फैसला लिया जायेगा. विधायक श्री दास ने बताया कि इससे पहले वे मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिल कर यूजर चार्ज के निर्णय को वापस लेने का आग्रह कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola