ठंड के साथ बढ़ी अंडों की बिक्री, कीमत में उछाल
देवघर : सर्दी में अंडा खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. ठंड शुरू होते ही अंडा खाने के शौकीन की भीड़ चौक-चौराहों पर स्थित ठेलों में लगने लगती है. जैसे-जैसे सर्दी का अहसास बढ़ रहा है शहर में अंडे की बिक्री भी बढ़ रही हे. शाम ढलने से पहले ही शहर के प्रमुख […]
इधर, देशभर में जीएसटी लागू होने से तथा डीजल की कीमत बढ़ने के कारण अंडे की प्रत्येक ट्रै व डिब्बे की कीमत में भी उछाल आया है. ठंड के शुरुआत में ही बाजार में अंडा 65 रुपये दर्जन तथा प्रति पेटी (210पीस)1060 रुपये की दर से बिक रहे हैं. जबकि एक पखवारा पहले तक खुदरा बाजार में इसकी कीमत 56-58 रुपये दर्जन तथा 890-910 रुपये पेटी थी. इसका सबसे ज्यादा असर सड़क किनारे लगने वाले ठेले वाले दुकानों पर देखने को मिल रहा है. जब दुकान में पहुंचने वाले ग्राहक अचानक से कीमतों में आयी तेजी को सहज तरीके से नहीं ले पा रहे हैं. कभी-कभी तक दुकानदारों से ग्राहकों की बहस भी हाे जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










