मौत की न्यायिक जांच नहीं हुई, तो आंदोलन
देवघर : मोहनपुर प्रखंड स्थित भगवानपुर गांव में मृतक रूपलाल मरांडी के घर गुरुवार को झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव पहुंचे. श्री यादव ने मृतक के परिजनों से पूरी जानकारी ली व कपड़े समेत नकद राशि व अनाज दिया. उन्होंने कहा कि राज्य भर में एक सप्ताह में चार लोगों की मौत भूख […]
देवघर : मोहनपुर प्रखंड स्थित भगवानपुर गांव में मृतक रूपलाल मरांडी के घर गुरुवार को झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव पहुंचे. श्री यादव ने मृतक के परिजनों से पूरी जानकारी ली व कपड़े समेत नकद राशि व अनाज दिया. उन्होंने कहा कि राज्य भर में एक सप्ताह में चार लोगों की मौत भूख से हुई है.
इन सभी मौत पर सरकार व प्रशासन लीपापोती में लगी हुई है. भगवानपुर के रूपलाल की बेटी अाज भी डीलर द्वारा अनाज नहीं दिये जाने की बात कह रही है, बावजूद प्रशासन ने गलत जांच रिपोर्ट तैयार कर पल्ला झाड़ लिया. श्री यादव ने कहा कि अगर सरकार बेदाग होना चाहती है तो इन सभी मौत की हाइकोर्ट के जज से न्यायिक जांच करायी जाये.
अगर सप्ताह भर के अंदर न्यायिक जांच नहीं हुई, तो झाविमो राज्य भर में चक्का जाम करेगी. इसकी शुरुआत देवघर से होगी. इस आंदोलन के लिए सभी विपक्षी दलों से भी एकजुट होने का अाग्रह किया जायेगा. श्री यादव ने कहा कि इस आंदोलन में फिर मुझे पांच की जगह 15 माह तक जेल भी क्यों न जाना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










