कार्रवाई: साइबर ठगी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, दोनों आरोपितों को भेजा गया जेल, एटीएम ब्लॉक का झांसा दे करते थे ठगी
देवघर: गुप्त सूचना पर सारवां मोड़ के समीप चेकिंग में पकड़े गये अपाची बाइक सवार जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के युवकों के मामले में साइबर आरोप के तहत एएसआइ गुप्तेश्वर पांडेय ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. मामले में करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेलकियारी गांव निवासी पकड़े गये संजय यादव व चुनचुन […]
तलाशी अभियान में पुलिस ने संजय के पास से राजेश कुमार यादव के नाम का बैंक ऑफ बड़ोदा का एटीएम कार्ड, नगद 12630 रुपया और चुनचुन के पास से मल्टीमीडिया मोबाइल सहित इलाहाबाद बैंक व कोटेक महिंद्रा का एटीएम कार्ड, 8300 रुपया नगद, चुन कुमार के नाम का एक आधार कार्ड बरामद किया. बरामद आधार कार्ड का पुलिस द्वारा बेलाबगान प्रज्ञा केंद्र में सत्यापन कराने पर फर्जी निकला. उपरोक्त सामग्री की जब्ती सूची के साथ गिरफ्तार आरोपितों संजय व चुनचुन को नगर पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर दोनों आरोपितों को पुलिस द्वारा मंडल कारा भेज दिया गया.
प्राथमिकी में जिक्र है कि एएसआइ पांडेय 12 अक्तूबर को दिवा गश्ती व बैंक चेकिंग कर रहे थे, तभी सूचना मिली कि करमाटांड़ से दो साइबर आरोपित एक अपाची (जेएच 15 एन 8386) पर सवार होकर देवघर की तरफ आ रहे हैं. अपाची सवार दोनों युवक बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करते हैं. उक्त सूचना पर वे लोग सारवां मोड़ पहुंचे और घात लगाये खड़े रहे. कुछ देर में उक्त अपाची बाइक पहुंची तो रोककर पूछताछ किया. नाम-पता पूछकर दोनों की तलाशी लेने के बाद थाना ले आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










