घर में रखा अनाज भी हुआ बरबाद चितरा में भी घर ढहा, बचा परिवार

Updated:
विज्ञापन

सारठ/चितरा : लगातार हो रही बारिश के कारण परसबनी टोला निवासी नागेश्वर पंडित का घर ढह गया. घटना में घर में सोये घर के सभी सदस्य बाल-बाल बच गये. जैसे ही खपरैल की छत से लकड़ी व बांस के टूटने की आवाज आयी. यह महज संयोग था घर के सभी सदस्य जाग गये और सभी […]

विज्ञापन

सारठ/चितरा : लगातार हो रही बारिश के कारण परसबनी टोला निवासी नागेश्वर पंडित का घर ढह गया. घटना में घर में सोये घर के सभी सदस्य बाल-बाल बच गये. जैसे ही खपरैल की छत से लकड़ी व बांस के टूटने की आवाज आयी. यह महज संयोग था घर के सभी सदस्य जाग गये और सभी भागकर निकले और जान बचायी तभी घर ढह गया.

घर में बंधे मवेशी भी मलबे में दब गये थे. ग्रामीणों के सहयोग से मवेशी को बाहर निकाला गया. घर का अनाज भी बरबाद हो गया. घर गिरने की सूचना मुखिया को देकर पीड़ित परिवार ने मदद की गुहार लगायी है. चितरा प्रतिनिधि के अनुसार, भारी बरसात के कारण चितरा निवासी निमाय मंडल व थाना क्षेत्र हरिरेखा गांव निवासी जयपाल यादव का घर गिर गया. जिससे जीवन यापन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भुग्तभोगी ने बीडीओ से मुआवजा दिलाने की मांग की है. इस दौरान मंजीत चैधरी, निरंजन यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola