घर में रखे पुआल में आग लगने से बच्ची की मौत

चतरा में सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत.
Girl dies due to fire in straw kept in house
टंडवा. बरकुटे गांव निवासी आशीष साव की तीन वर्षीया पुत्री की मौत आग में जल कर हो गयी. घटना शनिवार सुबह चार बजे की है. लोगों ने बताया कि दो-तीन बच्चे अपने आंगन में खेल रहे थे. सामने ही एक रूम में पुआल रखा हुआ था, जिसमे अचानक आग लग गयी. आग लगते ही बच्चे बाहर निकल कर हल्ला मचाने लगे. शोर सुन कर व घर से धुआं निकलता देख अगल-बगल के लोग इकट्ठा हुए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तीन वर्षीया बच्ची को बचाया नहीं जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




