37.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Municipal Elections In Jharkhand : 41 हजार से अधिक वोटर चुनेंगे चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष व 23 वार्ड पार्षद

Municipal Elections In Jharkhand 2021, चक्रधरपुर न्यूज (शीन अनवर) : नगर निकाय चुनाव में चक्रधरपुर नगर परिषद के लिए 41185 मतदाता एक अध्यक्ष तथा 23 वार्ड पार्षद का चुनाव करेंगे. इनमें 20875 पुरुष, 20307 महिला तथा 3 थर्ड जेंडर मताधिकार का प्रयोग करेंगे. नगर निकाय का चुनाव इसी वर्ष होना है. इसलिए चुनाव की प्रशासनिक तैयारी की जा रही है.

Municipal Elections In Jharkhand 2021, चक्रधरपुर न्यूज (शीन अनवर) : नगर निकाय चुनाव में चक्रधरपुर नगर परिषद के लिए 41185 मतदाता एक अध्यक्ष तथा 23 वार्ड पार्षद का चुनाव करेंगे. इनमें 20875 पुरुष, 20307 महिला तथा 3 थर्ड जेंडर मताधिकार का प्रयोग करेंगे. नगर निकाय का चुनाव इसी वर्ष होना है. इसलिए चुनाव की प्रशासनिक तैयारी की जा रही है.

नगर निकाय चुनाव में इस बार वार्डों के सीमांकन में कोई बदलाव नहीं होगा. झारखंड बनने के बाद चक्रधरपुर नगर परिषद का यह तीसरा चुनाव होगा. प्रथम चुनाव में 24 वार्ड थे और अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव भी मतदान से मतदाताओं ने किया था. पहले चुनाव में अध्यक्ष पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित था, जबकि उपाध्यक्ष का पद सामान्य था. दूसरे चुनाव में अध्यक्ष का पद सामान्य कर दिया गया और उपाध्यक्ष का चयन वार्ड पार्षदों ने किया था. इस बार भी अध्यक्ष का पद सामान्य रहेगा और पिछली बार की तरह ही निर्वाचित वार्ड पार्षद उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे. पिछले चुनाव में 23 वार्ड थे और इस बार भी 23 वार्ड ही रहेंगे.

Also Read: झारखंड में थम नहीं रहा हाथियों का आतंक, रामगढ़ में मकानों को किया क्षतिग्रस्त,चट कर गये अनाज, दहशत में ग्रामीण

23 वार्डों के लिए कुल 46 बूथ बनाए गए हैं. हर वार्ड में 2-2 बूथ होंगे. जिसका नंबर वार्ड नंबर के साथ जुड़ा होगा. वार्ड का जो-जो नंबर होगा वही बूथ का नंबर भी होगा. बस उसके साथ 1 और 2 जुड़ा होगा. सभी बूथों में मतदाता का विखंडीकरण कर दिया गया है. जिसकी मतदाता सूची भी अलग-अलग कर जारी कर दी गई है.

Also Read: झारखंड में अंधविश्वास में हत्या, झाड़फूंक करने वाली आदिम जनजाति कोरवा महिला को मार डाला, चार गिरफ्तार

मतदान द्वारा एक अध्यक्ष और 23 वार्ड पार्षद का चुनाव मतदाता करेंगे. हर बूथ में मतदाता दो वोट डालेंगे. एक अध्यक्ष का तथा दूसरा अपने वार्ड पार्षद का चयन के लिए. निर्वाचित वार्ड पार्षद बाद में मिलकर गुप्त मतदान द्वारा उपाध्यक्ष का चयन करेंगे. इस तरह नगर परिषद बोर्ड में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और 23 वार्ड पार्षद तथा एक कार्यपालक पदाधिकारी होंगे. पूरे निकाय क्षेत्र में मात्र तीन ही थर्ड जेंडर वोटर हैं. इनमें वार्ड संख्या 5 के बूथ संख्या 5/1, वार्ड 6 के बूथ संख्या 6/1 तथा वार्ड संख्या 20 के बूथ संख्या 20/1 में 1-1 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं.

Also Read: रांची में इस वर्ष भी नहीं निकली रथयात्रा, CM हेमंत सोरेन पहुंचे जगन्नाथ मंदिर, पूजा कर मांगी माफी

दंदासाई और बांग्लाटांड़ को मिला कर बनाये गये वार्ड 18 में सबसे अधिक मतदाता हैं. यहां कुल 2782 मतदाता हैं. सबसे कम मतदाता वार्ड संख्या 12 में हैं. यहां मात्र 500 वोटर हैं. गलत तरीके से सीमांकन होने के कारण मतदाताओं की संख्या में इतना भारी अंतर सामने आया है. वार्ड संख्या 18 को दो अलग-अलग मोहल्लों में दंदासाई और बांग्लाटांड़ के नाम पर अलग करना जरूरी है.

Also Read: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के पैतृक गांव के लिए हुईं रवाना, CM हेमंत सोरेन ने किया विदा

वार्ड वार मतदाता की संख्या

वार्ड/बूथ न. पुरुष महिला कुल

1/1 685 656 1341

1/2 599 512 1111

2/1 452 460 912

2/2 430 473 903

3/1 484 454 938

3/2 484 469 953

4/1 266 257 523

4/2 287 280 567

5/1 322 277 600

5/2 297 342 639

6/1 545 447 993

6/2 519 472 991

7/1 500 453 953

7/2 544 498 1042

8/1 478 451 929

8/2 491 439 930

9/1 527 479 1006

9/2 539 503 1042

10/1 642 595 1237

10/2 577 530 1107

11/1 487 443 930

11/2 509 472 981

12/1 153 178 331

12/2 158 172 330

13/1 198 180 378

13/2 167 172 339

14/1 393 394 787

14/2 412 440 852

15/1 494 476 970

15/2 473 489 962

16/1 532 567 1099

16/2 523 610 1133

17/1 459 415 874

17/2 483 453 936

18/1 720 658 1378

18/2 727 677 1404

19/1 500 450 950

19/2 504 440 944

20/1 450 448 899

20/2 485 500 985

21/1 347 404 751

21/2 354 395 749

22/1 403 413 816

22/2 386 462 848

23/1 446 484 930

23/2 444 468 912

कुल 20875 20307 41185

Posted By : Guru Swarup Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें