29.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राजनीति में आगे आयें महिलाएं : डॉ उर्मिला

बोकारो: बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान कार्यालय सेक्टर चार में बुधवार को जिला महिला कांग्रेस शहरी व ग्रामीण कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी व संचालन ग्रामीण अध्यक्ष शाबरा बेगम ने किया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो जिला प्रभारी डॉ उर्मिला सिन्हा व प्रदेश महिला सचिव बबीता शर्मा उपस्थित थी. […]

बोकारो: बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान कार्यालय सेक्टर चार में बुधवार को जिला महिला कांग्रेस शहरी व ग्रामीण कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी व संचालन ग्रामीण अध्यक्ष शाबरा बेगम ने किया. इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो जिला प्रभारी डॉ उर्मिला सिन्हा व प्रदेश महिला सचिव बबीता शर्मा उपस्थित थी. संगठन की मजबूती व अन्य मुददों पर चर्चा हुई.

जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा : राजनीति में महिलाओं को आगे आने की जरूरत है. आगामी चुनाव में महिलाओं को विशेष जिम्मेवारी देने की जरूरत है. प्रभारी डॉ उर्मिला सिन्हा ने कहा : कांग्रेस पार्टी की महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा प्रदान कर सकती है. धन्यवाद ज्ञापन शहरी महिला अध्यक्ष रीता सिंह ने किया.

ये थे मौजूद : मंजु देवी, सरस्वती देवी, अंजना देवी, धर्मशीला द्विवेदी, वैष्णवी देवी, जमुना देवी, लक्ष्मी देवी, जोगीता देवी, गीता शर्मा, तसलीम बीबी, रेणु देवी, शीला पासवान, मीरा देवी, रोबनी मरांडी, शीला जायसवाल, उर्मिला देवी, शबीता तिवारी, रंजु देवी, रेहाना खातून, निलू दुबे, इंदिरावती, सुनीता प्रसाद, मेजुरम खेस, इजरी देवी, बिन्दा देवी, अशोक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार, जवाहर माहथा, विमल कृष्ण चौबे, सुशील कुमार झा, लाल मोहन लायक, इंद्रदेव पासवान,आस मोहम्मद, जमील अख्तर, अकबर खान आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें