29.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

10 साल बाद मिली ग्रेच्युटी

बोकारो: सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के 11 कामगारों को 10 साल की लड़ाई के बाद ग्रेच्युटी की रकम मिली. शायद अपने हक की यह लड़ाई बोकारो की सबसे लंबी लड़ाई है. कामगारों को ग्रेच्युटी का चेक गुरुवार को बीओसी कार्यालय बोकारो में दिया गया. गौरतलब है कि बोकारो की सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी 2004 में बंद हो […]

बोकारो: सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी के 11 कामगारों को 10 साल की लड़ाई के बाद ग्रेच्युटी की रकम मिली. शायद अपने हक की यह लड़ाई बोकारो की सबसे लंबी लड़ाई है. कामगारों को ग्रेच्युटी का चेक गुरुवार को बीओसी कार्यालय बोकारो में दिया गया. गौरतलब है कि बोकारो की सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी 2004 में बंद हो गयी. कंपनी के 11 कामगारों को ग्रेच्युटी की रकम नहीं मिली.

कामगारों के अनुरोध के बाद भी भुगतान नहीं हुआ. इसके बाद कामगारों ने बोकारो इस्पात कामगार यूनियन के साथ मिलकर, सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी पर ग्रेच्युटी एक्ट 1974 के तहत लेबर बोर्ड सर्टिफिकेट केस किया. इसमें कंपनी को तीन लाख 74 हजार तीन सौ 25 रुपये भुगतान का निर्देश मिला. कंपनी ने श्रमायुक्त कोर्ट व हाइ कोर्ट में अपील की. यहां अपील खारिज कर दी गयी. इसके बाद तत्कालीन बोकारो उपायुक्त ने कंपनी को कामगारों का ग्रेच्युटी की रकम चुकता करने का निर्देश दिया. इसके अलावा मूल रकम पर 10 फीसदी सूद देने की बात भी कही.

इन कामगारों को मिली रकम : मिथिलेश कुमार सिन्हा, अनिल कुमार ठाकुर, राम पदारथ चौधरी, रामेश्वर प्रसाद, इंद्रचंद्र सिंह, नंद किशोर राय, अजय कुमार, कुशेश्वर ठाकुर, वकील महतो, विनोद तिवारी, सतीश चंद्र प्रसाद.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें